मरहूम इरफ़ान अली (retd IIT roorkee ) की पोती शीजा मरयम निवासी खाता खेड़ी ने NEET, JEE और AMU B.Tech में लहराया परचम, वेस्ट यूपी व उतराखंड में खुशी की लहर
![]() |
शीजा मरयम,NEET 2025,JEE 2025 |
दिल्ली की रहने वाली शीजा मरयम, वल्दीयत तनवीर अहमद, निवासी खाता खेड़ी, उतराखंड ने अपनी मेहनत और लगन से शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शीजा ने NEET और JEE में 91.33 परसेंटाइल हासिल करने के साथ-साथ AMU B.Tech में 126वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा उतराखंड व वेस्ट यूपी और गाड़ा समाज गर्व महसूस कर रहा है।
शीजा का परिवार शिक्षा से गहरा नाता रखता है। उनके मरहूम दादा इरफान अली IIT रुड़की से रिटायर्ड थे। उनकी मां शाइस्ता प्रवीण (निवासी मुज़फ्फरनगर ) AMU से अर्थशास्त्र में MA गोल्ड मेडलिस्ट और PHD धारक हैं। वहीं, उनके पिता तनवीर अहमद, जो AMU से ग्रेजुएट हैं, वर्तमान में मल्टीनेशनल कंपनी IKEA में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शीजा ने अपने परिवार की इस शैक्षिक विरासत को न केवल कायम रखा, बल्कि उसे और बुलंदियों तक पहुंचाया।
वर्तमान में शीजा का परिवार दिल्ली में रहता है। शीजा की इस कामयाबी ने हर उस लड़की के लिए एक मिसाल कायम की है, जो बड़े सपने देखती है। उनकी मेहनत और जज्बे को देखकर हर कोई प्रेरित हो रहा है। शीजा का कहना है कि नियमित पढ़ाई, सही मार्गदर्शन और परिवार का साथ उनकी सफलता का राज है।
उत्तरप्रदेश के गाड़ा समाज में शीजा की इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। गाड़ा टाइम्स की ओर से शीजा और उनके परिवार को दिल से मुबारकबाद। हमारी दुआ है कि शीजा इसी तरह तरक्की की सीढ़ियां चढ़ती रहें और अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करें।
NEET 2025 परिणाम: आज हुआ घोषित
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 14 जून 2025 को NEET UG 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, जो 4 मई 2025 को देशभर के 5453 केंद्रों और 14 विदेशी शहरों में आयोजित की गई थी। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है, जहां उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल का पेपर पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ा कठिन बताया गया, खासकर फिजिक्स का सेक्शन, जिसने उम्मीदवारों को समय प्रबंधन में चुनौती दी। फिर भी, कई उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाया।
NEET 2025 का टॉपर: महेश कुमार ने मारी बाजी NEET UG 2025 में राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी महेश कुमार ने 99.9999547 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर देशभर में नाम रोशन किया। महेश ने 720 में से 686 अंक प्राप्त किए, जो इस साल का सर्वोच्च स्कोर है। दिल्ली की अविका अग्रवाल ने 99.9996832 परसेंटाइल के साथ AIR 5 हासिल कर महिला उम्मीदवारों में पहला स्थान प्राप्त किया। टॉप 10 रैंक में दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब के उम्मीदवारों का दबदबा रहा, जिसमें दिल्ली के तीन उम्मीदवार शामिल हैं। महेश की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे राजस्थान को गर्व का मौका दिया है।
लेटेस्ट खबरें, मस्त जानकारी और खास कंटेंट के लिए हमें सोशल मीडिया पे फॉलो करो।
[Facebook(https://www.facebook.com/share/1AuGE2RmbD/)
पे हमारी गैंग जॉइन करो और तुरंत अपडेट्स के साथ मज़ेदार बातचीत का हिस्सा बनो!
Comments
Post a Comment