Skip to main content

Posts

Showing posts with the label NEET 2025

बझेड़ी में सैयद सारीम ने उठाया बड़ा कदम, NEET की असफलता से टूटा दिल

NEET 2025,सैयद सारीम मुजफ्फरनगर, 16 जून 2025 : जिला मुजफ्फरनगर के गांव बझेड़ी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां के मुख्या परिवार के सैयद के बड़े बेटे सारीम ने NEET परीक्षा में असफलता के बाद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलाहि राजिऊन। इस घटना ने पूरे गांव को गम और सदमे में डुबो दिया है। सारीम पिछले तीन-चार सालों से NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की तैयारी में जुटा हुआ था। उसका सपना डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना था। दिन-रात मेहनत, घंटों पढ़ाई और अनगिनत कोचिंग सेशन के बावजूद इस बार भी वह NEET क्वालिफाई नहीं कर पाया। परिवार और दोस्तों के मुताबिक, सारीम इस बार की असफलता से बेहद निराश और मायूस था। इस हताशा ने उसे इतना तोड़ दिया कि उसने दुनिया को अलविदा कहने का रास्ता चुन लिया। गांव बझेड़ी के लोग सारीम को एक होनहार और मेहनती लड़के के तौर पर याद कर रहे हैं। उनके गाँव हसन अली ने बताया, "सारीम बहुत समझदार और मेहनती था। वो हमेशा किताबों में डूबा रहता था। उसकी इस तरह की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया।" सारीम के परिवार में उनके फादर सहाब सैयद और अन्य परिजन...

मरहूम इरफ़ान अली (retd IIT roorkee ) की पोती शीजा मरयम निवासी खाता खेड़ी ने NEET, JEE और AMU B.Tech में लहराया परचम, वेस्ट यूपी व उतराखंड में खुशी की लहर

शीजा मरयम,NEET 2025,JEE 2025 दिल्ली की रहने वाली शीजा मरयम, वल्दीयत तनवीर अहमद, निवासी खाता खेड़ी, उतराखंड ने अपनी मेहनत और लगन से शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शीजा ने NEET और JEE में 91.33 परसेंटाइल हासिल करने के साथ-साथ AMU B.Tech में 126वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा उतराखंड व वेस्ट यूपी और गाड़ा समाज गर्व महसूस कर रहा है। शीजा का परिवार शिक्षा से गहरा नाता रखता है। उनके मरहूम दादा इरफान अली IIT रुड़की से रिटायर्ड थे। उनकी मां शाइस्ता प्रवीण (निवासी मुज़फ्फरनगर ) AMU से अर्थशास्त्र में MA गोल्ड मेडलिस्ट और PHD धारक हैं। वहीं, उनके पिता तनवीर अहमद, जो AMU से ग्रेजुएट हैं, वर्तमान में मल्टीनेशनल कंपनी IKEA में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शीजा ने अपने परिवार की इस शैक्षिक विरासत को न केवल कायम रखा, बल्कि उसे और बुलंदियों तक पहुंचाया। वर्तमान में शीजा का परिवार दिल्ली में रहता है। शीजा की इस कामयाबी ने हर उस लड़की के लिए एक मिसाल कायम की है, जो बड़े सपने देखती है। उनकी मेहनत और जज्बे को देखकर हर कोई प्रे...