Gaziabad-Crimenews-DelhiNCR क्राइम न्यूज, गाज़ियाबाद (गाडा टाइम्स): दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों को पूरी तरह शर्मसार कर दिया है। यहाँ जायदाद और पैसे के अंधे लालच में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही सगे पिता पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने अपने पिता के शरीर में एक के बाद एक 6 गोलियां उतार दीं और पूरी पिस्टल खाली करने के बाद ही मौके से फरार हुआ। 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए किया मर्डर मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग का नाम हरिओम चौधरी था। उनके बेटे निखिल चौधरी की नजर अपने पिता की करोड़ों की संपत्ति पर थी। बताया जा रहा है कि हरिओम चौधरी ने पहले ही अपने बेटे निखिल के नाम पर मोदीनगर में करीब 75 बीघा की कीमती जमीन कर रखी थी। लेकिन निखिल का लालच यहीं नहीं रुका। वह अपने पिता की बाकी बची हुई करीब 150 करोड़ रुपये की पूरी प्रॉपर्टी भी तुरंत अपने नाम करवाना चाहता था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। तसल्ली होने के बाद मौके से भागा आरोपी घटना वाले दिन प्रॉपर्टी ...
This Blog is about the Gulf Hindi news, Fact check news, Viral News, History Notes, Indian Caste Information, Digital marketing, affiliate marketing.