मेरठ के इस कॉलेज मे 2 "मुस्लिम युवतियों" को कॉलेज में बुर्का न उतराने पर "नो एंट्री", वीडियो हुआ वायरल
मेरठ, इस्माइल गर्ल्स कॉलेज, बुर्का मेरठ, 17 अक्टूबर 2025: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में स्थित इस्माइल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एक बार फिर धार्मिक प्रथाओं और संस्थागत नियमों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। कॉलेज परिसर में आयोजित दीवाली मेले के दौरान ज्वैलरी एग्जिबिशन में भाग लेने पहुंची दो मुस्लिम युवतियों को उनके बुर्का न उतारने के कारण प्रवेश से रोक दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर "धार्मिक आज़ादी" और "सुरक्षा नियम" के बीच की बहस को ज़ोरदार तरीके से सामने ला दिया है। विवाद की शुरुआत कैसे हुई?सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि युवतियां कॉलेज गेट पर एक महिला प्रोफेसर से बहस करती नज़र आ रही हैं। प्रोफेसर का कहना था कि कॉलेज की सुरक्षा नीतियों के तहत बुर्का पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती। वहीं, युवतियों का तर्क था कि उनका बुर्का पहनना धार्मिक आज़ादी का हिस्सा है और इसे रोकना उनके अधिकारों का उल्लंघन है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जहां "धार्मिक आज़ादी बनाम संस्थागत नियम" की ग्राफिक्स के सा...