Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ईद-उल-अज़हा 2025

मोरक्को King Mohammed VI ने मोरक्को में ईद-उल-अज़हा 2025 पर कुर्बानी पर लगाई रोक, देश मे मचा बवाल!

ईद-उल-अज़हा 2025,बकरीद दिल्ली: ईद-उल-अज़हा, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, मुस्लिम समुदाय का एक बेहद खास त्योहार है। यह पर्व पैगंबर इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है, जिसमें लोग भेड़, बकरी या अन्य जानवरों की बलि देते हैं। लेकिन इस बार अफ्रीकी देश मोरक्को ने बकरीद 2025 पर कुर्बानी पर रोक लगाकर सबको चौंका दिया है। इस फैसले ने वहां की जनता में गुस्सा और बहस छेड़ दी है। आइए जानते हैं इस विवाद की पूरी कहानी। मोरक्को, जहां 99% आबादी मुस्लिम है, वहां के राजा मोहम्मद VI ने इस साल कुर्बानी पर रोक लगाने का ऐलान किया। इसका कारण है देश में चल रहा भयंकर सूखा और पशुओं की घटती संख्या। खबरों के मुताबिक, मोरक्को में पिछले तीन सालों से बारिश की कमी ने चारे और पानी की भारी किल्लत पैदा कर दी है। इससे पशुओं की आबादी में 38% की कमी आई है, जिसने मांस उत्पादन और अर्थव्यवस्था पर भी असर डाला है। राजा ने कहा कि यह फैसला पर्यावरण और आर्थिक संकट को देखते हुए लिया गया है। लेकिन यह फैसला मोरक्को की जनता को रास नहीं आया। कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। सोशल मीडिया प...