अमेरिकी नौसेना का 60 मिलियन डॉलर का F-18 जेट लाल सागर में डूबा, हूती हमले के दौरान अब तक आखिरी हफ्ते मे 2500 करोड़ हुआ नुकसान
अमेरिकी नौसेना, F-18 सुपर हॉर्नेट लाल सागर में तैनात अमेरिकी नौसेना को एक बड़ा झटका लगा है। 28 अप्रैल, 2025 को यमन के हूती विद्रोहियों के हमले से बचने के लिए तेज मोड़ लेते समय अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस हैरी एस. ट्रूमैन से एक F/A-18E सुपर हॉर्नेट जेट समुद्र में गिर गया। इस जेट की कीमत लगभग 60 मिलियन डॉलर (लगभग 500 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। यह घटना उस समय हुई जब जेट को हैंगर बे में ले जाया जा रहा था, और जहाज ने हूती विद्रोहियों के ड्रोन और मिसाइल हमले से बचने के लिए अचानक तेज मोड़ लिया। अमेरिकी नौसेना के अनुसार, इस हादसे में चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, और केवल एक नाविक को मामूली चोटें आई हैं। यह पहली बार नहीं है जब यूएसएस हैरी एस. ट्रूमैन को इस तरह की घटना का सामना करना पड़ा है। दिसंबर 2024 में, इसी जहाज से एक अन्य F-18 जेट को गलती से यूएसएस गेटिसबर्ग क्रूजर ने मार गिराया था, जिसे दोस्ताना गोलीबारी (फ्रेंडली फायर) का मामला बताया गया था। इसके अलावा, फरवरी में यह जहाज मिस्र के तट के पास एक व्यापारिक जहाज से टकरा गया था। इन घटनाओं ने अमेरिकी नौसेना की परिचालन तैयारियों पर सवाल ...