Skip to main content

मेरठ के रछौती गांव में बड़ा हादसा: तालाब में चप्पल निकालने गया 12 साल का मासूम डूबा, मचा कोहराम!


मेरठ (गाडा टाइम्स): उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के रछौती गांव में शनिवार दोपहर को मूसलाधार बारिश के बाद एक मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 
चप्पल निकालने के प्रयास में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, रछौती गांव के रहने वाले किसान अनीस त्यागी का 12 वर्षीय छोटा बेटा फैजान त्यागी शनिवार को दोपहर में हुई तेज बारिश के बाद अपने दोस्तों के साथ गांव के ही एक तालाब पर नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक फैजान की चप्पल पानी में बह गई। वह अपनी चप्पल को पानी से बाहर निकालने के लिए जैसे ही आगे बढ़ा, तभी उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने के कारण वह संतुलन खो बैठा और सीधे तालाब के गहरे पानी की चपेट में आ गया। 
चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण, पिता अनीस त्यागी का रो रो कर बुरा हाल 
फैजान त्यागी को पानी में डूबता देख तालाब किनारे नहा रहे उसके साथी बच्चों ने डर के मारे शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए अपनी सूझबूझ से तालाब के अंदर फैजान की खोजबीन शुरू कर दी। 
गाजियाबाद से बुलाई गई PAC की विशेष टीम
हादसे की सूचना मिलते ही मुंडाली थाना पुलिस और सीओ किठौर भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर रात तक जब स्थानीय टीमों को कोई सफलता नहीं मिली, तो प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए गाजियाबाद से पीएसी (PAC) की विशेष रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया। रात के समय सर्च ऑपरेशन को बिना रुके जारी रखने के लिए तालाब के चारों तरफ जनरेटर और हैलोजन लाइटों की विशेष व्यवस्था की गई, फिर अगले दिन सुबह मे जाकर डेड बॉडी मिली और उनको तालाब से बाहर निकाला गया।
प्रशासन की जनता से अपील
बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों के नदी, नाले और तालाब पूरी तरह पानी से लबालब भर जाते हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस मौसम में अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें किसी भी गहरे जलभराव वाले स्थान, तालाब या नदी के किनारे अकेले न जाने दें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

गाड़ा टाइम्स की लेटेस्ट खबरें, खास कंटेंट के लिए हमारे 👉🏻whatsapp group 👈🏻ज्वाइन करें ।


अगर आपको भी अपनी खबर प्रकाशित करवानी है, अपने बिजनेस का प्रचार करना है, प्रधानी के स्लोगन तैयार करवाने हैं, गाँव में किए गए विकास की वीडियो शेयर करनी हैं, या इंटरनेट और AI सर्च रिजल्ट्स पर अपनी प्रोफाइल बनवानी है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क करें व्हाट्सएप पर: +919997269339
मेल करें: gadatimesnow@gmail.com

अधिक जानकारी के लिए विजिट करें 👉🏻 https://www.gadatimes.com/p/a2z-technical-solution.html?m=1

हमारी टीम आपके साथ है, हर कदम पर आपकी मदद करने के लिए। आपकी आवाज़, आपकी कहानी, और आपकी सफलता—हम सबको एक साथ जोड़ने के लिए तैयार हैं।
हमारे साथ कनेक्ट रहो यार!
लेटेस्ट खबरें, मस्त जानकारी और खास कंटेंट के लिए हमें सोशल मीडिया पे फॉलो करो।
पे हमारी गैंग जॉइन करो और तुरंत अपडेट्स के साथ मज़ेदार बातचीत का हिस्सा बनो!



Comments