हरिद्वार, देवभूमि, क्राइम खबर हरिद्वार (गाड़ा टाइम्स): उत्तराखंड के तीर्थ नगरी हरिद्वार से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ आधी रात को कुछ बदमाशों ने एक घर में जबरन घुसकर बंदूक की नोक पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। दरिंदे सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने महिला के सोने के कुंडल भी लूट लिए। इस घटना के वक्त घर में महिला और उसका मासूम बेटा अकेले थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गन पॉइंट पर दी वारदात को अंजाम मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना हरिद्वार के एक इलाके में आधी रात को घटित हुई। पीड़िता अपने मासूम बेटे के साथ घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर चार युवक जबरन घर के अंदर दाखिल हो गए। आरोपियों ने महिला के सिर पर तमंचा (बंदूक) तान दिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप किया। जाते-जाते आरोपियों ने महिला के कानों से सोने के कुंडल भी झपट लिए और मौके से फरार हो गए। यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले हैं चारों आ...
This Blog is about the Gulf Hindi news, Fact check news, Viral News, History Notes, Indian Caste Information, Digital marketing, affiliate marketing.