मध्य प्रदेश में 'लव जिहाद' के नाम पर नाबालिग जावेद की पिटाई और अपमानित: पुलिस ने दर्ज किया मामला, मुस्लिम समुदाय चिंतित"
Madhyapradesh Love Jihad Muslim गाडाटाइम्स, 21 मार्च 2025 मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर 'लव जिहाद' के नाम पर एक नाबालिग जोड़े को निशाना बनाया गया। इस मामले में एक 9वीं कक्षा के नाबालिग लड़के जावेद और 10वीं कक्षा की एक नाबालिग लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर कुछ महीने पहले शुरू हुई थी। दोनों राजगढ़ और पास के शुजालपुर (लगभग 60 किलोमीटर दूर) से ताल्लुक रखते हैं। पिछले एक साल में वे कई बार मिल चुके थे, लेकिन हाल के एक घटनाक्रम ने इस दोस्ती को विवाद का रूप दे दिया। क्या हुआ था उस दिन? कल, गुरुवार को लड़की जावेद से मिलने आई थी, और दोनों एक कैफे में समय बिता रहे थे। तभी कथित हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोग कैफे में घुस गए और वहां मौजूद सभी कपल्स से पूछताछ शुरू कर दी। स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक, ये संगठन शहर के बड़े कैफे पर नजर रखते हैं और 'लव जिहाद' रोकने के नाम पर ऐसी कार्रवाइयां करते हैं। जब लड़के ने अपना नाम जावेद बताया और लड़की ने अपना नाम बताया, तो हालात बिगड़ गए। कथित तौर पर इन लोगों ने जावेद के साथ मारपीट शुरू कर दी।...