हरियाणा के करनाल में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने संपत्ति विवाद में माता-पिता की ड्रिल मशीन से की बर्बर हत्या, लाशों को नहर में फेंका!
Karnal-Son-murder-parents करनाल (हरियाणा), 21 मार्च 2025: हरियाणा के करनाल जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। एक बेटे ने संपत्ति विवाद के चलते अपने ही माता-पिता की बर्बर तरीके से हत्या कर दी और उनके शवों को नहर में फेंक दिया। यह मामला तब प्रकाश में आया जब पुलिस ने हत्यारे बेटे हिम्मत सिंह और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया। संपत्ति की लालच ने बेटे को बनाया हैवान पुलिस के अनुसार, हिम्मत सिंह ने अपने माता-पिता, महेंद्र सिंह और बाला देवी की हत्या 13-14 मार्च 2025 की रात को अंजाम दी। जांच में सामने आया कि हिम्मत सिंह और उसके पिता के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। महेंद्र सिंह ने हिम्मत को संपत्ति से बेदखल करने के लिए कोर्ट में मुकदमा दायर किया था, जिसके बाद हिम्मत को घर में प्रवेश करने से भी रोक दिया गया था। क्रोध और लालच में अंधा हो चुका हिम्मत अपने माता-पिता को खत्म करने का मन बना बैठा था। ड्रिल मशीन से दर्जनों वार, लाशों का नहर में निपटारा पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि हिम्मत ने एक ड्रिल मशीन का इस्त...