Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गैंग गिरफ्तार

मवाना: भोली-भाली लड़कियों को फंसाने वाले तस्करी गैंग का खुलासा, चार गिरफ्तार

मवाना, मानव तस्करी, मवाना पुलिस मवाना, 23 अप्रैल 2025 : मवाना पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का खुलासा किया है, जो भोली-भाली लड़कियों को प्रेम के जाल में फंसाकर उनकी तस्करी करता था। सोमवार को इस गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में मुख्य आरोपी सहारनपुर का रहने वाला वंश है, जिसके साथ उसके तीन अन्य साथी ऋषिपाल, नीरज और रेनू भी शामिल थे। मवाना थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि यह गैंग सुनियोजित तरीके से काम करता था। ये लोग पहले मासूम लड़कियों को प्रेम के झूठे जाल में फंसाते थे। इसके बाद नशे की दवाइयों का इस्तेमाल करके उन्हें बेहोश कर लेते और फिर उनकी तस्करी कर देते। इस गैंग ने मवाना के एक गांव में रिश्तेदारी में आई एक लड़की को भी अपना शिकार बनाया। मुख्य आरोपी वंश ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर मोटी रकम के बदले उसकी तस्करी कर दी। हालांकि, पीड़ित लड़की किसी तरह गैंग के चंगुल से भाग निकली और सीधे मवाना नगर पालिका पुलिस स्टेशन पहुंची। वहां उसने अपनी आपबीती पुलिस को ...