सऊदी अरब का खौफनाक फरमान: Saudi Arab मे रहने वाले भारतीयो पर 50,000 रियाल जुर्माना, 6 महीने की जेल और देश से वापस भेजनें का खतरा
सऊदी अरब,वीजा नियम,हज रियाद : सऊदी अरब ने हज 2025 की तैयारियों के बीच वीजा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की है। सऊदी गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि जो प्रवासी अपनी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी देश में रुकते हैं, उन्हें 50,000 सऊदी रियाल (लगभग 13,000 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना, छह महीने तक की जेल और इसके बाद निर्वासन का सामना करना पड़ेगा। यह कदम हज और उमराह तीर्थयात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, गृह मंत्रालय ने हज और उमराह के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। खास तौर पर उमराह तीर्थयात्रियों को 29 अप्रैल, 2025 तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, मक्का में प्रवेश के लिए 23 अप्रैल, 2025 से नागरिकों और निवासियों को आधिकारिक परमिट लेना अनिवार्य होगा। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उमराह,जुर्माना,निर्वासन,मक्का हज और उमराह सेवा प्रदाताओं पर भी सख्ती बरती जा रही है। यदि कोई सेवा ...