Skip to main content

Posts

Showing posts with the label इस्लामिक न्यूज़

मक्का में प्रवेश के लिए अब अनिवार्य होगा परमिट, 23 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

सऊदी अरब, मक्का, हज 2025 रियाद : सऊदी अरब की सरकार ने मक्का में प्रवेश को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सऊदी गजट की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 23 अप्रैल 2025 से मक्का में प्रवेश करने के लिए निवासियों को आधिकारिक परमिट लेना अनिवार्य होगा। यह नियम खास तौर पर हज सीजन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, ताकि मक्का में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें। सऊदी अरब में हर साल लाखों लोग हज और उमराह करने के लिए मक्का पहुंचते हैं। इस दौरान शहर में भारी भीड़ हो जाती है, जिसके चलते कई बार व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस नए नियम के तहत, अब मक्का में प्रवेश करने के लिए कुछ खास शर्तें लागू की गई हैं। सऊदी गजट ने अपनी एक अन्य पोस्ट में बताया कि हज सीजन के दौरान केवल वही लोग मक्का में प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास हज परमिट, मक्का में जारी रेजिडेंसी आईडी, या पवित्र स्थलों के लिए आधिकारिक वर्क परमिट होगा। इसके अलावा, 29 अप्रैल 2025 से सभी प्रकार के वीजा धारकों के लिए मक्का में प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी, सिवाय उनके जिनके पास हज वीजा है। यह परमिट कैसे म...